Posts

कबाड़

  अवस्थी जी रिटायरमेंट के बाद न जाने कितनी बार बड़े बेटे ने कहा मुम्बई आने के लिए , लेकिन लेकिन अवस्थी जी गाँव की ममता त्याग न सके। लेकिन जब उनकी पत्नी ने भी दुनिया से   विदा ली तो उनका मन खिन्न सा रहने लगा। वो घर अब उन्हें काटने को दौड़ता था और एक दिन उन्होंने निर्णय ले ही लिया कि अब वह मुंबई जायेंगे और बेटे- बहू के साथ   ही बाकी ज़िन्दगी बिता देंगे। उन्होंने सतीश को फ़ोन   कर दिया कि वह दो दिन बाद मुंबई आ रहे है। सतीश उन्हें स्टेशन लेने आता है और घर पहुँचकर घर दिखाकर बोला 'पिताजी ये है मेरा घर , आइए पूरा घर दिखलाता हूँ ' अवस्थी जी घर की सज -सज्जा देखकर मंत्र-मुग्ध   हो गये. उन्हें खुद पर और बेटे पर गर्व हुआ। आखिर इतनी मेहनत से इंजीनियरिंग की पढाई की और अच्छी नौकरी पायी   तभी तो मुंबई जैसे महानगर में अपना घर बना पाया। अवस्थी जी को अपना जीवन सफल लग रहा था। जीवन भर की पूँजी उन्होंने सतीश के लिए ही तो खर्च की थी , और आज उसकी उन्नति देखकर वह गर्व से फूले नहीं समा रहे थे। सतीश ने कहा 'पिताजी यह हॉल है ,यहाँ लोग बैठते है और बगल में मेरा और आपकी बहू का क...

बड़ा बेटा

    ऑफिस में हमेशा इस बात की चर्चा रहती थी कि रमेश है तो चपरासी लेकिन बहुत बन-ठन के   आता है, और कहने पर भी किसी के साथ लंच नहीं करता। लगता है तनख्वाह के सरे पैसे खुद पर ही खर्च कर देता है। तभी तो इतने अच्छे कपडे और खाना खाता है। पर सबके मन में जानने की बड़ी उत्सुकता थी कि आखिर वो ऐसा क्या खाता होगा जो हम सबसे छुप कर खाता है और अच्छे से अच्छा खाना भी मनाकर खुद का ही खाना खाता है, वो भी अकेले में। कई बार लोग उसकी खिंचाई भी कर देते थे पर वह कुछ नहीं बोलता था। नमिता को यह सब जरा भी पसंद नहीं था। वह हमेशा कहती कि हमें किसी की पर्सनल लाइफ में झांकने का हक़ नहीं है पर बाकी लोग बाज नहीं आते थे। ऑफिस के बड़े बाबू विनय ने मैनजेर शर्मा जी से इस बात का जिक्र किया फिर सबने योजना बनाई   कि   वह छुपकर पता लगाएगा कि आखिर रमेश ऐसा व्यहार क्यों करता है? एक दिन लंच टाइम में सारे   लोग चुपचाप उस जगह   पहुँचे।   जहा रमेश बस अपना डिब्बा बस खोलने ही वाला था। सबको अचानक देखकर उसने कहा ' अगर कोई काम था तो मुझे बुला लि...